फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tender process started for cleaning in dairy complex, Yamunanagar

डेयरी कॉप्लेक्स में सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tender process started for cleaning in dairy complex, Yamunanagar
दड़वा डेयरी कॉप्लेक्स में गोबर से अटी सड़क। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के चारों डेयरी कांप्लेक्स की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर की शर्तों के अनुसार ठेकादार को सफाई के साथ हर दिन गोबर का उठान करना होगा। सफाई न करने व गोबर का उठान न करने पर निगम की ओर से 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर निगम की ओर से कैल, दड़वा, रायपुर व औरंगाबाद में डेयरी कॉप्लेक्स बनाए गए हैं। चारों कॉप्लेक्स में लगभग 650 व्यवसायी पशुपालन का कार्य कर रहे हैं। निगम की ओर से लगाए गए टेंडर में चारों कांप्लेक्स में गलियों, नालों की सफाई के साथ-साथ नियमित रूप से गोबर उठान का कार्य भी शामिल है। ठेके की अवधि तीन वर्ष की होगी, लेकिन तीन माह ट्रायल की अवधि रहेगी। ठेकेदार या एजेंसी का कार्य संतोषजनक पाए जाने पर टेंडर की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देशानुसार सालिड वेस्ट का प्रबंधन भी टेंडर में शामिल है। यह जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। संबंधित एजेंसी को प्रत्येक डेयरी कांप्लेक्स से गोबर का उठान व सफाई का काम सुबह और शाम दो बार करना होगा। इसके बाद कांप्लेक्स से निकलने वाले कचरे व गोबर को कचरा निस्तारण प्लांट में पहुंचाया। कचरे व गोबर को डंपिग स्थल तक तिरपाल से ढककर ले जाना जरूरी है। सफाई के लिए कर्मचारी व सामान ठेकेदार का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी ये है डेयरी कांप्लेक्स के हालात
चारों डेयरी कांप्लेक्स में मौजूदा समय में सफाई व्यवस्था बदहाल है। नियमित रूप से सफाई न होने के कारण नालियां गोबर से अटी हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर हैं। सड़कों पर गोबर होने के कारण गुजरना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में बीमारियों के फैलने की संभावना है। व्यवसायियों की ओर से व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बाद स्थिति ज्यों कि त्यों है।

किस डेयरी कांप्लेक्स में कितने प्लाट
कांप्लेक्स - प्लाट - पशु
कैल - 157 - 650
दड़वा - 262 - 3200
रायपुर - 123 - 950
औरंगाबाद - 109 - 700
चारों डेयरी कांप्लेक्स में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। सफाई पर प्रति माह आने वाले खर्च के अनुसार टेंडर जारी किया गया। ठेकेदार को सफाई करने के साथ गोबर का भी उठान करना होगा। सफाई व गोबर का उठान न करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। - मदन चौहान, मेयर यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed