फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature drops, heavy rain expected today too

Yamuna Nagar News: तापमान में गिरावट, आज भी झमाझम बारिश के आसार

Fri, 13 Sep 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops, heavy rain expected today too
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। दो दिन बाद एक बार फिर वीरवार को जिले में तड़के झमाझम बादल बरसे। बादलों की मेहरबानी से मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आज जिले में तड़के अच्छी बारिश हुई। इस दौरान करीब एक घंटा तेज बारिश हुई, जबकि करीब ढाई घंटे बूंदाबांदी हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पिछले सप्ताह की तुलना में वीरवार को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान गर्मी के दौरान अब तक के सबसे कम रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिले में मंगलवार को बारिश के दौरान अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन वीरवार को तापमान में ज्यादा कमी देखने को मिली।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को गर्मी व उमस से भारी राहत मिली। इस दौरान सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हुआ और मौसम खुशनुमा हो गया। वीरवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और कुछ देर में ही तेज बारिश में बदल गई। करीब एक घंटे की बारिश के बाद रुक-रुक कर दोपहर 12 बजे तक बूंदाबांदी जारी रही। इसके बाद बूंदाबांदी थम गई, लेकिन दिनभर आसमान पर घने काले बादल छाए रहे। बादल छाने से दोहपर भी शाम सी प्रतीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान धूप न निकलने से हवा में भी ठंडक रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और हवा में नमी की मात्रा 90 प्रतिशत रही। मौसम का बदला यह मिजाज लोगों को खूब रास रहा है। चूंकि दिन में गर्मी के कारण लोग बेहाल थे। हालांकि जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश के बाद तापमान में कमी जरूर आई है, उमस से काफी बेचैनी रही।
मौसम ने इससे लोगों को काफी राहत पहुंचाई। हालांकि बारिश होने से सुबह स्कूल-कॉलेज, कामकाजी लोगों को थोड़ी दिक्कत हुई। वहीं, दूसरी तरफ लोगों ने इस सुहावने मौसम का खूब लुत्फ भी उठाया। अमूमन इन दिनों दोपहर में खाली रहने वाले बाजार वीरवार को रोशन नजर आए। हर कोई दोबारा बारिश होने से पहले अपना काम समाप्त करना चाहता था।
बारिश ने लोगों को भले ही राहत पहुंचाई, लेकिन कई कॉलोनियों में इससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। शहर की निचली कॉलोनियों में जलभराव, नालियां व सीवरेज ओवरफलो के कारण लोगों को दिक्कत हुई। इसी तरह कच्ची व टूटी गलियों व सड़कों से भी लोगों को परेशानी का सामना करना चाहिए।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में तीन बारिश की संभावना है। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि अभी कुछ दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिले में अच्छी होने बारिश की संभावना है। इसके लिए किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों को खेतों में निकासी के प्रबंध करने की हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed