फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature dropped due to snowfall in the mountains, cold increased

Yamuna Nagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

Sat, 21 Dec 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to snowfall in the mountains, cold increased
यमुनानगर। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में पारा कम हो गया है। इससे जिले में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्र में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि धूप भी खिल रही लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद फिर से ठिठुरन का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उधर, बढ़ती ठंड से गेहूं उत्पादकों के चेहरे खिले हुए हैं क्योंकि ज्यादा ठंड होने से ही गेहूं की पैदावार अच्छी होती है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सूखी ठंड गेहूं के लिए फायंदेमंद होती है। बता दें इस बार जिले में 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। हालांकि फसल अभी छोटी है, लेकिन सुबह के समय पड़ रहा पाला गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार, सोमवार और मंगलवार को छाए रहेंगे बादल : मौसम विभाग के अनुसार आगामी रविवार, सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, ऐसे में इन दिनों में अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम सात से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।इससे सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी।

वहीं आगामी बढ़ने वाली कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एडवाजरी जारी की है। पड़ने वाली कड़ाके की सर्दी को देखते हुए बुजुर्गों को सुबह शाम की सैर न करने की सलाह दी है। वहीं हृदय रोगियों को भी सर्दी से बचाव करने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed