फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature dropped by two degrees due to cold wave, rain likely for two days

Yamuna Nagar News: शीतलहर से दो डिग्री कम हुआ तापमान, दो दिन बारिश की संभावना

Thu, 08 Jan 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by two degrees due to cold wave, rain likely for two days
जगाधरी। हर दिन सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। एक तरफ शीतलहर का थपेड़े हैं तो दूसरी तरफ धूप नहीं निकलने के कारण बुधवार को भी कड़ाके की ठंड रही। हालांकि सुबह साढ़े 11 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चली और लोग घरों में दुबके रहे। इस दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान दो डिग्री कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार इस सीजन का तीसरा सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज आ सकती है। बुधवार को अधिकतम 13.6 और न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ करीब दस किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवा चली। शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने पर विवश कर दिया। सर्दी के कारण सुबह व शाम को बाजारों में लोगों की उपस्थिति बेहद कम देखने को मिली।
विज्ञापन

ग्राहक न होने के कारण दुकानदार भी अधिकांश समय खाली बैठे रहे। बाजारों, गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को आग जलाकर हाथ सेंकते देखा गया। बाजारों में भी खाली बैठे दुकानदारों व कर्मचारियों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरा सप्ताह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। दो दिन बारिश की संभावना बन रही है। बारिश के बाद मौसम खुलेगा, लेकिन सर्दी में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इस प्रकार रहेगा तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम
वीरवार 13.6 5.5
शुक्रवार 13.0 4.0
शनिवार 15.2 3.7
रविवार 14.4 4.0
सोमवार 13.6 4.3
मंगलवार 13.5 4.4
बुधवार 12.7 4.1
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed