फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tejali's football ground will be leveled

Yamuna Nagar News: तेजली का फुटबॉल मैदान होगा समतल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tejali's football ground will be leveled
तेजली खेल परिसर में बना फुटबॉल मैदान। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ियों को जल्द ही बेहतर और सुरक्षित मैदान मिलने वाला है। खेल विभाग ने स्टेडियम के फुटबॉल मैदान को समतल कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए करीब साढ़े छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे मैदान को पूरी तरह खेल योग्य बनाया जा सके।
वर्तमान में फुटबॉल मैदान की स्थिति काफी खराब है। मैदान कई जगहों पर उबड़-खाबड़ हो चुका है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास और मैच के दौरान चोट लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा ग्राउंड में अनियमित रूप से घास उग आई है और कई हिस्सों में ऊंचा-नीचा स्तर होने के कारण खेल में बाधा आती है।
विज्ञापन

खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार मैदान को समतल करने के लिए मिट्टी का भराव कराया जाएगा। इसके बाद पूरे मैदान की लेवलिंग की जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को एक समान और सुरक्षित सतह मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और तय समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम में इस मैदान की समस्या और बढ़ जाती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मैदान में पानी जमा हो जाता है, जिससे खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित होती हैं। कई बार खिलाड़ियों को अभ्यास बीच में ही रोकना पड़ता है। समतलीकरण के बाद इस समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ी अजय व रोहित का कहना है कि लंबे समय से मैदान की स्थिति खराब बनी हुई थी। उबड़-खाबड़ सतह के कारण कई खिलाड़ी अभ्यास के दौरान गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ऐसे में मैदान का समतल होना उनके लिए बड़ी राहत साबित होगा और वे बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे।

बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। फुटबॉल मैदान जल्द ही आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप तैयार होगा। जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed