फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   teenager raped

फेसबुक फ्रेंड ने प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
teenager raped
शहर की एक कॉलोनी निवासी 17 साल की लड़की ने कॉलोनी के ही एक युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक पर चेटिंग पर पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उससे अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात अपनी मां से बताई तो उसने यह बात दबा दी। घटना करीब दो साल पुरानी है। अब लड़की ने परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक व पीड़िता की मां पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसकी लक्ष्मी गार्डन निवासी गुरबचन सिंह से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फेसबुक पर चैटिंग होती थी। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बीती 13 जनवरी 2018 को उसका दोस्त रात के समय उनके घर पर उससे मिलने आया। वहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे रोका भी, लेकिन वह नहीं माना। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बाद में यह बात अपनी मां को बताई। लेकिन उसकी मां ने न तो इसकी शिकायत पुलिस को दी और न ही किसी अन्य को बताई। आरोप है कि उसकी मां ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की घटना को दबाया। जब आरोपी उसे ओर परेशान करने लगा तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस शिकायत पर आरोपी गुरबचन उर्फ अजय पर पोक्सो एक्ट और 506 में केस दर्ज किया है। वहीं पीड़िता की मां पर साजिश में शामिल होने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिता से विवाद के बाद उत्तराखंड में रहती है मां
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़िता की मां और पिता के बीच विवाद चल रहा है। मां उत्तराखंड में अपने मायके में रहती है। जबकि उसका पिता पुराना हमीदा क्षेत्र में। पीड़ित लड़की शहर में अपने पिता के पास रहती है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं लड़की ने अपनी मां पर पिता के कहने पर तो आरोप नहीं लगाए। क्योंकि मामला करीब दो साल पुराना है। तब लड़की की मां और पिता के साथ रहते थे। बाद में विवाद हुआ। पुलिस अब जांच कर रही है।
विज्ञापन

हमारे पास लडक़ी ने जो शिकायत दी है उसके आधार पर आरोपी युवक पर पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। मामले को दबाने में लड़की की मां पर भी केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीमा सिंह, एसएचओ, महिला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed