फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teen arrested for online fraud

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में किशोर काबू

Mon, 10 Feb 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Teen arrested for online fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की जम्मू काॅलोनी में रह रही महिला के बैंक खाते से हुई 10.86 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर क्राइम पुलिस ने 15 साल के किशोर को पकड़ा है। किशोर ने ऑनलाइन गेम खेलकर महिला के खाते से यह राशि खर्च की थी। आरोपी किशोर की मां महिला के पास काम करती है। किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत के मुताबिक बीती एक फरवरी को गांधी नगर थाना क्षेत्र की जम्मू काॅलोनी निवासी महिला ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि उसके खाते में 12 लाख रुपये से अधिक जमा थे। जब वह पासबुक को अपडेट कराने के लिए पहुंचीं तब उसे पता चला कि खाते में मात्र 73,325 रुपये ही हैं।
विज्ञापन

दो नवंबर से 31 जनवरी के बीच उनके खाते से 10 लाख 86 हजार 900 रुपये निकाले गए हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आ गई। महिला के खाते से ऑनलाइन गेम खेलने के लिए ट्रांजेक्शन की गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला का मोबाइल नंबर उसके खाते से अटैच था। उसके पास एक महिला काम करती है। उसका 15 साल का बेटा भी उनके पास आता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी किशोर पीड़ित महिला के मोबाइल फोन में गेम खेलता था। गेम खेलने के लिए धनराशि उसी के अकाउंट से कटवा देता था। धीरे-धीरे किशोर ने ऑनलाइन गेम में 10 लाख 86 हजार 900 खर्च कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed