फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teams show strength in football league, no less

Yamuna Nagar News: फुटबाॅल लीग में टीमों का दिखा दम, कोई नहीं कम

Sun, 06 Aug 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Aug 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Teams show strength in football league, no less
जगाधरी। तेजली खेल मैदान में चल रही राज्यस्तरीय क्षेत्रीय फुटबॉल लीग का शनिवार को दूसरा दिन कई रोचक मुकाबले हुए। मेयर ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता शुरू करवाई। लीग का पहला मैच कुरुक्षेत्र व पंचकूला के बीच खेल गया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। वहीं दूसरे मैच अंबाला व करनाल की टीमें भिड़ीं। दोनों ने जीत के भरसक प्रयास किए, लेकिन मैच 1-1 स्कोर पर टाई हो गया। तीसरा मैच यमुनानगर व कैथल टीम के बीच खेला गया। यह मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। मैच के दौरान यमुनानगर के शुभम पासी को पैनेल्टी शूट का मौका मिला था, लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल पाया और मैच बराबरी पर रहा। चार दिवसीय इस लीग में जोन के विभिन्न जिलों की छह टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर ने कहा कि खेलों में नियमित भागीदारी जीवन में निखार लाती है। इससे अनुशासन, परस्पर सहयोग, समूह व दल के लिए निस्वार्थ कार्य करना, प्रेम व मेहनत करने के गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। वहीं इससे व्यक्ति नशा प्रवृत्ति से भी दूर रहता है। वहीं दूसरे मैच में मुख्य अतिथि दामला फुटबॉल क्लब के सचिव वेद कांबोज रहे। तीसरे मैच में मुख्य अतिथि गुरु नानक खालसा कॉलेज के फुटबॉल कोच संजय विज रहे। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल, राजेश भारद्वाज, नरेंद्र चुघ, रजनी सोनी, मनप्रीत कोर, आशीष शर्मा, राजीव मेहता, सुरिंद्र मोहन, संजय विज, संजीव दत्ता, जतिन त्यागी, अनिल कांत, प्रदीप मीना, सुरेश कुमार, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी दिलीप चंद, नरेश कुमार, कोच रजत जुयाल, कोच शुभम पासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed