{"_id":"60e211458ebc3ecccc290462","slug":"teachers-will-participate-in-national-resistance-day-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl753907165","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस में हिस्सा लेंगे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस में हिस्सा लेंगे अध्यापक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संगठन कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान राकेश धनखड़ ने की। बैठक सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 15 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस में भाग लेने का प्रस्ताव पास किया गया।
प्रेस सचिव रामनरेश व जिला उप प्रधान प्रीतम बालियान ने कहा कि सरकार कोरोना महामारी की आड़ में कर्मचारियों का शोषण कर रही है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं दे रही है। इससे कर्मचारियों और पेंशनरों का बजट बिगड़ गया है। एक तरफ तो सरकार ने 18 महीने से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोका हुआ है। दूसरी तरफ सरकार कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए पुस्तकें तक नहीं छपवा रही है।
जिला सचिव जगपाल सिंह ने कहा कि पीजीटी से प्रिंसिपल की पदोन्नति होनी ह, जिससे कोर्ट का स्टे हट चुका है। शिक्षा निदेशक ने वादा किया था कि स्टे हटते ही पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी। अध्यापक संघ मांग करता है कि जल्द से जल्द पदोन्नति सूची जारी करके पीजीटी ट्रांसफर ड्राइव शुरू की जाए। पीजीटी ट्रांसफर ड्राइव पहले शुरू कर दिया गया, तो पदोन्नति सूची में शामिल पी जीटी की पोस्ट खाली रह जाएंगी। जिसका पढ़ाई पर खराब असर पड़ेगा।
विज्ञापन
जिला प्रधान राकेश धनखड़ ने कहा कि 15 जुलाई को होने वाले राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस में जिले के अध्यापक बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। अध्यापक संघ मांग करता है कि जनवरी 2020 से रोके गए महंगाई भत्ता व एलटीसी (2016-19) बहाल किया जाए। इस दौरान विरेंद्र शर्मा, संदीप पिलानिया, मनमोहन सिंह, ओमप्रकाश, जिले सिंह, संजय कांबोज, ईश्वर सिंह, राजकुमार, कुलदीप, संदीप चानना, विरेंद्र कुमार, जोगिंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।