फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teachers learn the tricks of effective classroom observation

Yamuna Nagar News: शिक्षकों ने सीखे प्रभावी कक्षा अवलोकन के गुर

Sun, 03 Aug 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers learn the tricks of effective classroom observation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की आरे से तेजली स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। पांच दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में शिक्षकों को कक्षा अवलोकन के गुर सिखाए गए।
पांच दिवसीय शिविर ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड पर लगाया गया। ऑनलाइन मोड शिविर 28 व 29 जुलाई को चलाया गया। वहीं ऑफलाइन मोड शिविर 31 जुलाई से दो अगस्त तक चला। शिविर प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह और प्रभारी दुष्यंत चहल के नेतृत्व में करवाया गया। शिविर का आयोजन ईटी विंग प्रभारी सुधीर कुमार की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

शिविर में जिले के सभी खंडों से 76 बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) एवं एबीआरसी (एडिशनल ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर) ने भाग लिया। शिविर सुखविंद्र सिंह, नीरज कुमार, डॉ. रोमिका, संजीव कुमार व अनिल कुमार मुख्य प्रशिक्षक रहे। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को कक्षा अवलोकन के गुणों से युक्त करना रहा। वहीं, अवलोकन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाकर शिक्षण अधिगम की गुणवत्ता को बेहतर करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में कक्षा परिवेश, शिक्षक निर्देश की प्रभावशीलता, विद्यार्थियों की समझ की जांच, फीडबैक, तार्किक सोच व सामाजिक-भावनात्मक कौशल इत्यादि विषयों को शामिल किया गया। इस दौरान शिक्षकों को विभिन्न शिक्षण गुणवत्ता के मानकों की प्राप्ति के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण शिविर में एससीईआरटी गुरुग्राम ईटी विंग से पूजा मंडल निरीक्षक रहीं। पीएसटी प्रभारी जय कुमार गोयल व डाइट संकाय के सदस्यों ने प्रशिक्षण में बढ़चढ़ कर भाग लिया। समन्वयक नरेंद्र कुमार व तरसेम चंद ने शिविर का संचालन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed