{"_id":"687a9bd4a54b312c3e0a122b","slug":"teachers-discussed-their-problems-with-deo-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140997-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अध्यापकोें ने डीईओ से समस्याओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अध्यापकोें ने डीईओ से समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ (हजरस) की जिला इकाई की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सतपाल ने की। बैठक में जिले के विभिन्न खंडों से आए पदाधिकारियों और शिक्षकों की उपस्थिति में स्कूलों व अध्यापकों से जुड़ी अनेक जमीनी समस्याओं को लेकर गहन चर्चा हुई।
जिला प्रधान सतपाल ने अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा। इनमें 2024-27 के लिए एलटीसी सूची जल्द जारी करने, लंबित एसीपी मामलों का निपटान, मेडिकल बिलों की पेंडेंसी खत्म करने, अध्यापक रहित प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक प्रबंधन, स्वीपर रहित स्कूलों में सफाई के लिए बजट उपलब्ध कराना, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के छात्रों की प्रोत्साहन राशि जारी करने तथा बिजली बिलों के भुगतान हेतु बजट आवंटन जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं।
जिला प्रधान के अनुसार डीईओ ने उन्हें बताया कि है कि एलटीसी के लिए अध्यापकों की पहली सूची तुरंत जारी कर दी गई है और दूसरी सूची अगले सप्ताह तक जारी की जाएगी। एसीपी मामलों के त्वरित निपटान हेतु संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया गया है। मेडिकल बिलों की जल्द निपटान हेतु भी स्पष्ट आदेश जारी किए गए। इस मौके पर राज्य महासचिव विनोद मोहड़ी, राज्य सह-कोषाध्यक्ष जय कृष्ण, जिला उप प्रधान सुरेंद्र मंधार, जिला मुख्य सलाहकार सलीन कुमार, संगठन सचिव गुरनाम सिंह, बलजिंद्र प्रधान, संजीव शाहपुर उपस्थित रहे।