{"_id":"6abab892f7859acbff000565","slug":"teacher-mukta-honored-for-innovation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163660-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नवाचार के लिए शिक्षिका मुक्ता का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नवाचार के लिए शिक्षिका मुक्ता का किया सम्मान
Tue, 29 Sep 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अध्यापिका मुक्ता देवी को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय संधाय की शिक्षिका मुक्ता देवी को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थान में शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
मुक्ता देवी ने बताया कि शिक्षक सम्मान के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों और कस्बों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा बेहतर शिक्षण विधियों का प्रयोग करने वाले 60 शिक्षकों का चयन किया गया था। वहीं राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान के तहत देशभर के 26 राज्यों के 147 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को खेल विधि के माध्यम से पढ़ाने के साथ शिक्षण में नए-नए नवाचार किए जाते हैं। दृश्य-श्रव्य सामग्री के प्रयोग से पढ़ाई को रोचक और प्रभावशाली बनाने का प्रयास किया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक विद्यार्थी के घर जाकर अभिभावकों से प्रतिक्रिया लिया जाता है, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिलने चाहिए। इससे उनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के दौरान प्रभावशाली और रोचक शिक्षण सामग्री का प्रयोग करना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा हो।