फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   tanker bike accident

तेज रफ्तार गैस टैंकर ने बाइक सवारों को कुचला, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

Sun, 22 Sep 2019 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
tanker bike accident
यूपी-हरियाणा बार्डर के यमुना पुल पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 17 साल के युवक व छह साल की मासूम लड़की की मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक को गंभीर चोट आई। मरने वाले दोनों लापरा गांव के रहने वाले थे और बाइक पर सवार होकर यूपी के डबकोना गांव में एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही कलानौर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर में भिजवाया। जबकि घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रविवार दोपहर दो बजे के करीब गांव लापरा निवासी 17 साल का गुलफाम अपनी बहन साजिया के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उनके साथ गांव का ही 16 साल का उस्मानी भी बैठा था। जब वे कलानौर यमुना पुल पर पहुंचा तो पीछे से आएं एक गैस टैंकर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुलफाम टायर के नीचे आ गया और उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया। वहीं साजिया का सिर पुल की पत्थर की रेलिंग से टकरा गया। जबकि उस्मानी दूसरी साइड गिर गया। गुलफाम और साजिया ने तड़प पड़प कर कुछ ही मिनट में मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उस्मानी की सांस चल रही थी। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाद में आवश्यक कार्रवाई निपटा कर दोनों शवों को ट्रामा सेंटर भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

राहगीर बनाते रहे विडियो
लोगों की संवेदना का इतना बुरा हाल है कि सड़क पर तीन लोग तड़प रहे थे, लेकिन किसी ने उन्हें उठाने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि गुलफान और साजिया ने कुछ ही मिनट में दम तोड़ दिया। इसके बावजूद राहगीर मोबाइल में विडियो बनाने और फोटो उतारने में लगे रहे। कुछ ही मिनट में ये फोटो सोशल मीडिया में पर वायरल हो गए।
विज्ञापन

आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, एसएचओ, सदर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed