{"_id":"69177f223450d930310f4a57","slug":"talent-displayed-in-block-level-competitions-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-146825-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
Sat, 15 Nov 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते बीईओ। संस्थान
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कलावड़ के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य पर खंड स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें श्लोकोच्चारण में ग्रुप 6 से 8 में तनीषा ने तथा ग्रुप 9 से 12 में रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में ग्रुप 6 से 8 में पूर्वा तथा ग्रुप 9 से 12 में ख़ुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संवाद प्रतियोगिता में ग्रुप 6 से 8 में कीर्ति तथा ग्रुप 9 से 12 में हिमांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में 6 से 8 ग्रुप में रिहाना तथा ग्रुप 9 से 12 में निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में ग्रुप 6 से 8 में सलोनी तथा ग्रुप 9 से 12 में तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में ग्रुप 6 में 8 में सृष्टि, रीतिका, जान्ह्वी तथा 9 से 12 ग्रुप में साक्षी, महक, रीतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी संधावा ने कहा कि हमें हमेशा कर्तव्य कर्म ही करने चाहिए और विद्यार्थियों का कर्तव्य कर्म सिर्फ विद्याध्ययन होना चाहिए। गीता हमें जीवन जीना सिखाती है क्योंकि गीता में सब समस्याओं का समाधान निहित है। कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाचार्य सर्वोदय गोयल ने बताया कि गीता भगवान श्री कृष्ण के मुख से निकले गीत है, जिसने केवल अर्जुन का मोह भंग ही नहीं किया बल्कि सम्पूर्ण समाज का पथ प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में ममता रानी, ऋषि पाल, योगेश कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, कुलदीप सिंह, रणवीर सिंह, रामकिशन शर्मा, अनिल कुमार, पलविंदर सिंह तथा देशराज ने अपनी नीरक्षीर विवेकिता से निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विनोद कुमार प्रधानाचार्य अलीपुर खालसा, अरविंद कुमार प्रधानाचार्य मॉडल स्कूल सरस्वती नगर विशेष रूप से उपस्थित रहे।