फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   swine flu

पूर्व महिला पार्षद को हुआ स्वाइन फ्लू

Sun, 17 Jan 2016 12:03 AM IST
यमुनानगर ब्यूराो
यमुनानगर ब्यूराो Updated Sun, 17 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
जिले में स्वाइन फ्लू ने पांव पसार लिए हैं। एक पूर्व महिला पार्षद को स्वाइन फ्लू हुआ है। उन्हें इलाज के लिए फोर्टीज में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ दिन इलाज के बाद परिजन उन्हें घर ले आए हैं। जिले में स्वाइन फ्लू का यह पहला केस है। इन दिनों स्वाइन फ्लू के केस बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 15 की पूर्व महिला पार्षद इंदू बहल को कुछ दिनों पहले बुखार हुआ था।

 परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। उनकी हालत में सुधार न होने पर डाक्टर ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उन्हें फोर्टीज ले गए। पूर्व पार्षद का वहां 10 दिन तक इलाज चलता रहा। इसके बाद पूर्व पार्षद की बेटी उन्हें अंबाला मेें अपने घर ले आई। वह अभी भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित है।
विज्ञापन


पिछले साल हुई थी स्वाइन फ्लू से दो मौतें
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल में स्वाइन फ्लू का यह पहला केस है। पिछले साल जनवरी से मार्च महीने तक जिले में स्वाइन फ्लू के 22 कंफर्म केस थे। वहीं स्वाइन फ्लू पीड़ित दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक जुकाम या निमोनिया में बढ़ जाता है स्वाइन फ्लू का खतरा
अधिक जुकाम होने या निमोनिया होने पर स्वाइन फ्लू से ग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को बड़ी तेजी से फैलती है। इसलिए स्वाइन फ्लू पीड़ित से दूरी बनाए रखें। तापमान कम होने पर इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। तापमान बढ़ने पर मार्च के अंत तक इस बीमारी का असर समाप्त हो जाता है।


वर्जन ::::::::
फोर्टीज की ओर से स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसमें पूर्व पार्षद इंदू बहल को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। यह जिले का पहला स्वाइन फ्लू का केस है। इन दिनों स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। अर्बन क्षेत्र में पंपलेट बांट कर लोगों को स्वाइन फ्लू के खतरे से आगाह किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में आशा वर्करों के माध्यम से लोगों को स्वाइन फ्लू के प्रति सचेत किया जाएगा।
- डॉ. वीके जैन, जिला मलेरिया अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed