फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Surge of faith at Gogamedi Fair; 75,000 devotees paid obeisance in six days.

Yamuna Nagar News: गोगामेड़ी मेले में उमड़ी आस्था, छह दिन में 75 हजार श्रद्धालु ने टेका माथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Surge of faith at Gogamedi Fair; 75,000 devotees paid obeisance in six days.
प्रसाद चढ़ाने के लिए गोगामेड़ी परिसर में कतार में खड़े श्रद्वालु। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। शहर के आठ दिवसीय जाहरवीर गोगामेड़ी मेले के छठे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर जाहरवीर गोगामेड़ी पर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार व पशुधन की खुशहाली की कामना की। मेले के छह दिनों में अब तक करीब 75 हजार से अधिक श्रद्धालु गोगामेड़ी पर माथा टेक चुके हैं।
मेले के दो दिन अभी शेष हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या 60 हजार से एक लाख तक और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जाहरवीर गोगामेड़ी के पुजारी अनिल कश्यप ने बताया कि मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। रादौर क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से भी लोग छुट्टी लेकर गोगामेड़ी पर प्रसाद चढ़ाने पहुंच रहे हैं। मान्यता के अनुसार, मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु पवित्र छड़ी निशान चढ़ाकर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

पुजारी अनिल कश्यप और बाबू राम कश्यप ने बताया कि रादौर का गोगामेड़ी मेला सभी समुदायों के लोगों की सहभागिता और आपसी सौहार्द की परंपरा से जुड़ा है। उनके अनुसार यह मेला कई सदियों से लगता आ रहा है। स्थानीय मान्यता के अनुसार मुगलकाल में भी मेले को रोकने के प्रयास हुए थे, लेकिन लोगों के विरोध के बाद निर्णय वापस लेना पड़ा। बाद में अंग्रेजी शासन के दौरान भी कुछ समय के लिए मेले पर रोक लगी। लोगों की मांग के बाद मेले को दोबारा अनुमति मिली और इसकी परंपरा आगे बढ़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
मेले में बुधवार को दंगल भी हुआ। इसमें दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती के दांव-पेंच दिखाए। मुकाबले देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। पहले मुकाबले में यूपी के शीलू पहलवान ने जीत दर्ज की। इसके बाद हुए मुकाबले में गौरीशंकर बाबा ने काला पहलवान को शिकस्त दी।

प्रसाद चढ़ाने के लिए गोगामेड़ी परिसर में कतार में खड़े श्रद्वालु। संवाद

प्रसाद चढ़ाने के लिए गोगामेड़ी परिसर में कतार में खड़े श्रद्वालु। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed