फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sunshine brought relief from cold, chances of rain on 23-24

Yamuna Nagar News: धूप ने दी सर्दी से राहत, 23-24 को बारिश के आसार

Mon, 20 Jan 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sunshine brought relief from cold, chances of rain on 23-24
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। जिले में रविवार सुबह खिली धूप ने सर्दी के तेवर में नरमी ला दी। धूप निकलने से पारा चढ़ा और कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। शनिवार को जहां कड़ाके की सर्दी व हाड़ कंपा देने वाली बर्फीली हवा चलने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। वहीं रविवार को शहर के पार्कों, बगीचों, बाजारों व सड़कों पर खूब रौनक देखने को मिली। मौसम विभाग ने 23 व 24 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।
इस दौरान लोगों ने धूप में बैठकर समय बिताया। तमाम गलियों व मोहल्लों में लोगों को धूप में बैठा देखा गया। बाजारों में भी दुकानदार व अन्य लोगों को धूप में बैठ देखा गया। पार्कों में बच्चे खेलते व अन्य लोग धूप में बैठकर गप्पे हांकते दिखाई दिए। जबकि इससे पहले सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण दृश्यता दस मीटर रही। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए निकले। इससे वाहनों की गति मंद रही। वहीं, सुबह नौ बजे के बाद कोहरा छंटने लगा और धूप खिली। जिससे तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया। इससे न्यूनतम पारा भी चढ़ा। शनिवार को छह डिग्री रहा न्यूनतम तापमान रविवार को 11.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिनभर करीब नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चली। शाम को शीतलहर ने लोगों को खूब सताया। जिसके चलते जल्द ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कुछ दिन सर्दी कम होने की संभावना जताई। विभाग के अनुसार बुधवार तक दिन में सर्दी कम रहेगी, लेकिन इस दौरान सुबह शाम हवा के कारण ठिठुरन रहेगी। वहीं 23 व 24 जनवरी को बारिश की संभावना है।

बारिश से तापमान में कमी आएगी और सर्दी बढ़ेगी। परंतु जनवरी के अंतिम दिनों में सर्दी के तेवर में नरमी देखने को मिलेगी। विभाग ने इन दिनों घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान सोमवार व मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम 21 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि वीरवार व शुक्रवार को बूंदाबांदी के साथ बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed