{"_id":"66a48ff2aec145a53e0122d6","slug":"sunita-kejriwal-s-visit-to-haryana-will-fill-enthusiasm-among-workers-in-yamunanagar-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सुनीता केजरीवाल बोलीं: जन्माष्टमी वाले दिन हुआ अरविंद का जन्म, भगवान उनसे कुछ बड़ा कराना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सुनीता केजरीवाल बोलीं: जन्माष्टमी वाले दिन हुआ अरविंद का जन्म, भगवान उनसे कुछ बड़ा कराना चाहते हैं
Sat, 27 Jul 2024 11:43 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:43 AM IST
सार
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मोदी कहते हैं कि केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि यदि केजरीवाल चोर है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद आप नेता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यमुनानगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। दोपहर बाद उन्होंने यमुनानगर के ब्लॉक साढौरा की अनाज मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा को बदलाव जनसभा नाम दिया गया। सुनीता केजरीवाल की इस जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश रहा।
विज्ञापन
सुनीता ने संबोधन की शुरूआत सभी को राम-राम के साथ की और लोगों से अरविंद केजरीवाल के हरियाणा के होने के बारे में बताया। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल का जन्म तो सिवानी में हुआ था लेकिन पढ़ाई परवरिश हिसार में हुई। किसी ने भी नहीं सोचा था कि हिसार में साधारण परिवार में रहने वाले अरविंद केजरीवाल एक दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को जन्माष्टमी के दिन हुआ था। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। ये महज इतेफाक तो नहीं है। मैं कई बार सोचती हूं कि भगवान केजरीवाल के माध्यम से कुछ बड़ा करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
वरना सिवानी में पैदा हुआ साधारण परिवार का एक लड़का दिल्ली में जाकर मुख्यमंत्री बन जाता है। उन्होंने कहा कि अरिवंद केजरीवाल को उनके कामों से जाना जाता है। पंजाब दिल्ली में सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए, बिजली फ्री कर दी, मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, महिलाओं के लिए बस फ्री कर दी। महिलाओं को एक-एक हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई पार्टी नेहीं है जिसने इतने काम करे हों। ऐसे सब काम केवल हरियाणा के लाल केजरीवाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में AAP का प्रचार अभियान शुरू हो चुका है। यमुनानगर में आयोजित बदलाव जनसभा में सुनीता केजरीवाल जी का संबोधन। LIVE https://t.co/RZ6j3vFFMo
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 27, 2024
इसलिए नरेंद्र मोदी केजरीवाल से जलते हैं। मोदी से यह सब काम नहीं होते। हरियाणा में 10 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन यह सब काम उनसे नहीं हो पाए। मोदी ने एक फर्जी केस बनाकर यह सब काम रोकने के लिए केजरीवाल को जेल में डाला हुआ है। मोदी कहते हैं कि केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि यदि केजरीवाल चोर है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।
मुख्यमंत्री बनते ही केजरीवाल ने अच्छे काम किए। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है। महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा मिलती है। मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत अरविंद केजरीवाल ने की। आज तक किसी भी दूसरी पार्टी ने ऐसे काम नहीं किए। यह काम केवल एक ही व्यक्ति कर सकता है वो हैं हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल।
नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल को नहीं बल्कि हरियाणा के बेटे, हरियाणा के लाल को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा को ललकारा है कि मैंने आपके बेटे को जेल में डाला है इसलिए आपसे जो बनता है कर लो। सुनीता केजरीवाल ने खुद को हरियाणा की बहू बताते हुए कहा कि मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या आप सब यह सहते रहेंगे। आप यह सब चुपचाप सहते रहेंगे।
अरविंद्र केजरीवाल शेर हैं। वह किसी के सामने झुकने वाले नहीं हैं। नरेंद्र मोदी गुजरात से हैं। वह जब 2014 में प्रधानमंत्री बने थे तो गुजरात वालों ने सारी सीटें उनकी झोली में डाल दी थी। अरविंद केजरीवाल ने आपका नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है, इसलिए क्या आप उनका साथ नहीं देंगे।
विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के लोगों को पांच गारंटी दी। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की जनता से मुफ्त और 24 घंटे बिजली, मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा, सभी माताओं और बहनों को 1,000 रुपये प्रति माह, हर युवा को रोजगार देने का वादा किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को विकास से कुछ लोना देना नहीं है। मोदी जी ने तो खाने पर भी टैक्स लगा दिया है। आप लोग जो भी खरीदते हैं उस पर जीएसटी लगता है। इसलिए मुफ्त सुविधाएं आपका हक है। सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा में पांच गारंटी को पूरी करने का वादा किया। उन्होंने हर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को बदला है, पंजाब को बदला है। इसलिए आप सबको नया हरियाणा बनाना है।
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के करीब सात हजार गांवों में बदलाव जनसंवाद करने के बाद आम आदमी पार्टी ने अब अगले 15 दिनों के भीतर 90 विधानसभा क्षेत्रों की 45 रैलियां करने का खाका तैयार किया है। आम आदमी पार्टी दो विधानसभा क्षेत्रों पर एक रैली करेगी।
आम आदमी पार्टी के लोकसभा स्तरीय सहसचिव ललित त्यागी ने दावा किया कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजों का विधानसभावार आंकलन करें तो लोगों ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को नकार दिया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने तीसरे विकल्प के रूप में स्वयं को लोगों के सामने सरकार बनाने के लिए पेश किया है।
बदलाव जनसभा के माध्यम से केजरीवाल की पांच गारंटी बताने के अलावा आम आदमी पार्टी लोगों के मन में यह विश्वास पैदा करेगी कि दिल्ली व पंजाब की तरह हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल की सरकार बन सकती है।
आम आदमी पार्टी की पांच गारंटी
- हरियाणा को मुफ्त 24 घंटे बिजली।
- सबको अच्छा और मुफ्त इलाज।
- सरकारी स्कूलों में मुफ्त और अच्छी शिक्षा।
- सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सम्मान राशि।
- हर युवा को मिलेगा रोजगार।