फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sun Expo Football Club won the Super Cup

Yamuna Nagar News: सन एक्सपो फुटबॉल क्लब ने जीता सुपर कप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sun Expo Football Club won the Super Cup
चार की लीड
विज्ञापन


फोटोः- 18, 19
-सन एक्सपो फुटबॉल क्लब के उमेश थापा श्रेष्ठ खिलाड़ी, आदित्य बेस्ट गोल कीपर
-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं क्लब के सुमित पासी सर्वाधिक स्कोर के लिए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय दूसरी ओपन सुपर कप 7-ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट सन एक्सपो फुटबॉल क्लब ने जीत लिया है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सन एक्सपो फुटबॉल क्लब ने कालका टीम को 6-5 के अंतर से हराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर रेलवे जगाधरी वर्कशाप के मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधांशु पंवार ने विजेता टीम को ट्रॉफी, नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
इस टूर्नामेंट में हरियाणा सहित पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में सन एक्सपो फुटबॉल क्लब और कालका टीम के बीच कांटे की टक्कर रही है। मैच में दोनों टीमों ने जीत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सन एक्सपो फुटबॉल क्लब ने कालका टीम को 6-5 के अंतर से पराजित किया। इस दौरान क्लब के उमेश थापा को श्रेष्ठ खिलाड़ी व आदित्य को बेस्ट गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया। जबकि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी क्लब के सुमित पासी को सर्वाधिक स्कोर अर्जित करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 15000 रुपये का नकद पुरस्कार और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश ढौंडियाल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट प्लेयर व बेस्ट स्कोर करने वाले खिलाड़ियों को 5100 रुपये का नकद इनाम दिया। इस दौरान मुख्यातिथि सुधांशु पंवार ने सभी को खेलों के प्रति जागरूक किया। कहा कि नशे से दूर रहने के लिए युवाओं का खेलों में रुझान होना जरूरी है। अतिविशिष्ट अतिथि नेता रमन त्यागी, गेरा विजन से योगेश गेरा ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। भीम सिंह राठी, सरपंच पदम चौधरी ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने डीएवी फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शेखर और उनकी टीम को भी सम्मानित किया।समापन में हास्य कलाकार जूनियर जसपाल भट्टी ने सभी को व्यंग्य से हंसाया और देश की समस्याओं के प्रति जागरूक किया। संचालन पंकज चुघ ने किया। टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका राकेश कुमार, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, मंगलेश, प्रमोद एवं सरबजीत सिंह ने निभाई।इस दौरान जिला फुटबॉल संघ प्रधान भारत भूषण जुयाल, सन एक्सपो फुटबॉल क्लब सचिव आदित्य कुमार, सुखविंद्र सिंह, संजीव दत्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आशु, अनिकेत सोंधी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed