{"_id":"653eb44c1b3557399f079475","slug":"sugar-mill-will-start-tomorrow-it-is-not-easy-to-deliver-sugarcane-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-8280-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कल शुरू होगी शुगर मिल, गन्ना पहुंचाना नहीं आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कल शुरू होगी शुगर मिल, गन्ना पहुंचाना नहीं आसान
विज्ञापन
सरस्वती शुगर मिल 31 अक्तूबर यानी कल से शुरू हो रही है। जहां तक गन्ना पहुंचाना किसानों के लिए आसान नहीं होगा। चूंकि मिल के एक ओर सहारनपुर-कुरुक्षेत्र हाईवे पर जोड़ियों से विश्वकर्मा चौक तक सीसी सड़क व सीवर का अधूरा निर्माण है तो दूसरी ओर पुराना हमीदा से नहर पुल तक मार्ग बदहाल है। इन हालात में दोनों ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व ट्रकों सहित अन्य वाहनों में गन्ना लाना किसानों के लिए टेढ़ी खीर होगा। जबकि काफी समय पहले शुगर मिल चालू होने की तारीख बता दी गई थी, बावजूद इसके न तो मिल के दोनों ओर के रास्ते सुगम बनाए गए और न गन्ना लेकर आने वाले वाहनों का अलग रूट बताया गया। ऐसे में किसानों सहित दूसरे वाहन चालकों को भी यहां ट्रैफिक जाम, धूल के गुबार जैसी दिक्कतों हो सकती हैं। उधर, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन नवीन खत्री का कहना है कि पूरा प्रयास है कि हाईवे पर चल रहा सीसी सड़क के निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाए। इसे लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
जोड़ियों से विश्वकर्मा चौक तक 2.18 किलोमीटर के हिस्से में 7.43 करोड़ रुपये से सीसी सड़क, 2.50 करोड़ रुपये से सीवर लाइन व 4.78 करोड़ रुपये से रोड के दोनों ओर आरसीसी नाले बनने हैं। इन कार्य का उद्घाटन दस अगस्त को मेयर व यमुनानगर विधायक ने किया था। पीडब्ल्यूडी ने जोड़ियों से ममीदी व अन्य जगह टुकड़ों में सीसी सड़क बना दी है और ममीदी से विश्वकर्मा चौक के बीच कई जगह जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग का सीवर लाइन डालने को खोदाई व मेन होल बनाने का काम लगा है। यहां पीडब्ल्यूडी चाहकर भी सीसी सड़क का निर्माण नहीं कर पाया है। अधूरे निर्माणों व खोदाई कर छोड़े मलबे के बीच वाहनों की आवाजाही में धूल के गुबार हैं, जिससे वाहन चालकों सहित आसपास के दुकानदार व निवासी परेशान हैं। इन हालात में जोड़ियों से विश्वकर्मा चौक के रास्ते किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व ट्रकों में मिल तक गन्ना पहुंचाने में मुश्किल होगी।
पुराना हमीदा के खानचंद चौक से पश्चिमी यमुना नहर के पुल तक मार्ग पर जगह जगह एक से चार फीट चौड़े गड्ढे हो गए हैं, जो एक से तीन इंच गहरे हैं। साथ ही दोनों ओर आधी सड़क तक ट्रक खड़े रहते हैं। ऐसे हालात में यहां सुबह से शाम तक जाम की स्थिति रहती है। मार्ग के बीच डिवाइडर क्षतिग्रस्त हैं और अन्य ट्रैफिक संसाधनों भी नहीं हैं। शाम बाद स्ट्रीट लाइट भी नाममात्र होने से अंधेरा हो जाता है, जिसमें हादसे की भी आशंका रहती है। इन हालात में भी यहां से किसानों को गन्ना लेकर आना आसान नहीं होगा।