फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sugar can,price,suply,mill

गन्ने का उचित दाम नहीं मिला तो गन्ने की सप्लाई करेंगे बंद

Wed, 07 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Wed, 07 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
sugar can,price,suply,mill
 भारतीय किसान संघ की बैठक मंगलवार को किसान भवन में संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह देवधर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों ने गन्ने के दाम पर चर्चा करते हुए 380 रुपये प्रति क्विंटल दाम देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर किसानों ने मिल में गन्ना सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया। वहीं  आंदोलन करने की चेतावनी दी। देवधर ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। आज चीनी के थोक भाव 39 रुपये प्रति किलो है, लेकिन सरकार किसानों के गन्ने का भाव नहीं बढ़ा रही है। जबकि शुगर मिल के तय फार्मूले के हिसाब से गन्ने का भाव 380 रुपये प्रति क्विंटल बनता है, लेकिन किसानों का यह दाम नहीं मिल रहा है। किसानों को औने पौने दामों पर अपना गन्ना बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की यही मनमानी रही तो किसानों के पास आंदोलन करने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा। अब इस मामले को लेकर हरियाणा के सभी किसान संगठनों की एक बैठक 11 दिसंबर को जाट धर्मशाला करनाल में रखी गई है। जिसमें सभी जिलों के किसान भाग लेंगे। गन्ना संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामपाल चौहान ने कहा कि सरकार ने यदि मांग पूरी नहीं की तो किसान मिलों को गन्ना सप्लाई करना बंद करेंगे। बैठक में       संगठन मंत्री सुरेंद्र, सुख सिंह, धर्मवीर, लक्ष्मीचंद, विकास राणा, नीरज, राजकुमार, रामबीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed