{"_id":"675f1c212faafaa4bf05e56f","slug":"suddenly-the-truck-caught-fire-the-driver-saved-his-life-by-jumping-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-129943-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अचानक ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अचानक ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल के बाहर अचानक लोड ट्रक में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि आग कैसे लगी, इसके बारे में पता नहीं चल पाया। आग की लपटों के सात घना धुआं निकलने लगा। यङ देखकर हर कोई उस तरफ दौड़ पड़ा। वहीं शोर-शराबा सुनकर शुगर मिल और इज्जैक के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।
इसी बीच दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। इस पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। उधर, चालक का कहना था वह आराम से यमुनानगर-सहारनपुर हाइवे से गुजर रहा था, जैसे ही शुगर मिल के पास पहुंचा उसने सीट के पीछे मूड़ कर देखा तो आग लग रही थी। उसने तुरंत ट्रक को बीच रोड पर रोक नीचे कूद पड़ा और देखते ही देखते अचानक से आग भी फैल गई।