फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide

मायके आई विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
sucide
कस्बा की हरिजन बस्ती में मायके में आई विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार हरिजन बस्ती निवासी वंदना की शादी कोर्ट मुस्तरका निवासी गुलशन से लगभग छह माह पूर्व हुई थी। वंदना के पिता का देहांत कुछ वर्ष पहले हो गया था। वंदना 20 जनवरी को अपने मायके में रहने के लिए आई थी। सोमवार को दोपहर बाद वंदना की मां किसी कार्य से घर से बाहर गई हुई थी। इसके बाद वंदना ने अपने भाई को सामान लेने के लिए बाजार भेज दिया। कुछ देर के पश्चात भाई घर में वापस आया तो उसकी बहन वंदना पंखे से चुन्नी के फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतका के परिजनों के ब्यान लेने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed