{"_id":"ed8665932b1a2ccbccafb7da92e775b4","slug":"sucide-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
फर्कपुर की बैंक कॉलोनी में जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति घरेलू कलह के चलते परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के सही कारण जानने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मुजरफ्फरनगर के गांव नावला निवासी दीपक त्यागी (32) करीब 22 साल से फर्कपुर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में रहता था। मंगलवार दोपहर को उसने घर पर रखा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगला। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने तुरंत उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौप दिया। परिजनों ने बताया कि दीपक वाहन चलाकर अपने परिवार को गुजारा चलाता था।