{"_id":"bf24baa539702ef5032653afe41df0ea","slug":"sucide-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुअर बेचकर बेटी की शादी को जुटाने थे पैसे, चोरी होने पर निगला जहरीला पदार्थ, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुअर बेचकर बेटी की शादी को जुटाने थे पैसे, चोरी होने पर निगला जहरीला पदार्थ, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की मिश्रा कॉलोनी में सुअर चोरी होने से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। व्यक्ति सुअर को बेचकर बेटी की शादी के लिए पैसे जुटाना चाहता था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मिश्रा कालोनी निवासी शिवम ने बताया कि उसके पिता नरेश का सुअर पालन का कार्य था। उसे अपने सुअरों से काफी लगाव था। कुछ दिन पहले उसका सुअर चोरी हो गया। शिवम ने बताया कि सुअर बेच कर उसके पिता उसकी बहन की शादी के लिए पैसे जुटाना चाहते थे। लेकिन सुअर चोरी होने से वह सदमे में आ गए।
तब से वे काफी परेशान थे। इसके चलते रविवार देर शाम उन्होंने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होते देख परिजनों ने तुरंत उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।