फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Subhash became the block president, Gurnam and Jasbir were appointed as vice presidents.

Yamuna Nagar News: सुभाष बने ब्लॉक अध्यक्ष, गुरनाम व जसबीर उपाध्यक्ष नियुक्त

Sun, 23 Nov 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Subhash became the block president, Gurnam and Jasbir were appointed as vice presidents.
व्यासपुर रेस्ट हाउस में मौजूद भाकियू के नवनियुक्त पदा​धिकारी। संवाद
व्यासपुर। भारतीय किसान यूनियन (रतनमान) की बैठक शनिवार को कस्बा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दीप राणा नंबरदार और प्रदेश महासचिव अरविंन कांबोज की देखरेख में हुई। भाकियू के वरिष्ठ नेता विनोद गुर्जर तेलीपुरा व जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि संगठन के नियमानुसार तीन साल के लिए कमेटी बनाई जाती है। पिछले दिनों पूरे प्रदेश में कमेटी भंग कर दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष रतनमान के निर्देश अनुसार नई कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में व्यासपुर ब्लॉक की कमेटियों का गठन किया गया है। आज सुभाष हरतौल को व्यासपुर ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं गुरनाम अजीजपुर और जसबीर सिंह मारवा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजबीर अहड़वाला, काका गुर्जर भमनौली को महासचिव, रोहित हरतौल को सचिव बनाया गया। हमारे जिले में नौ ब्लॉक आते हैं और सभी कमेटियों का जल्दी गठन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष यादविंद्र कांबोज ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन का संगठन अराजनीतिक और 36 बिरादरी का संगठन है जो पूरे देश में नरेश टिकैत, राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह तथा प्रदेश में रतनमान के नेतृत्व में बड़ी मजबूती से किसानों की लड़ाई लड़ी जा रही है। अगर आज किसानों को सरकारी कार्यालयों में मान सम्मान मिलता है तो यह संगठन की देन है। मौके पर जिला कार्यकारिणी के सदस्य नरेश मोहड़ी, राहुल संधाय, महेंद्र कांबोज चमरोड़ी, दविंद्र रुलाखेड़ी, सुभाष शर्मा सबीलपुर, स. सुखदेव सिंह, मान सिंह मुजाफत प्रभारी पांवटा साहिब, जसविंद्र अजीजपुर, सुखदेव सलेमपुर, रोहित कांबोज दामला, राजेश भूखड़ी, महा सिंह भगेंड़ा, राजेश तुंबी, नायब सलेमपुर, किरणपाल, अमृत सलेमपुर, बीर सिंह संधू, जसबीर अजीजपुर, रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed