{"_id":"689e48724210807b510a675d","slug":"sub-district-civil-hospital-connected-with-hot-line-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-142282-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हॉट लाइन से जुड़ा उप जिला नागरिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हॉट लाइन से जुड़ा उप जिला नागरिक अस्पताल
Fri, 15 Aug 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी में बिजली जाने की समस्या खत्म हो गई। अस्पताल 13 साल बाद हॉटलाइन से जुड़ गया है। कर्मचारियों को बिजली जाने पर जनरेटर की तरफ दौड़ना नहीं पड़ेगा। अब अस्पताल में 24 घंटे बिजली रहेगी। उत्तरी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (यूएचबीवीपीएन) ने अस्पताल को हॉट लाइन से जोड़ दिया।
हॉट लाइन से जुड़ने पर अस्पताल को सालाना चार लाख रुपये से अधिक डीजल की खपत की बचत भी होगी। सौ बैड के इस उपजिला अस्पताल में हर महीने 500 से 600 प्रसव किए जाते हैं। अस्पताल में हॉटलाइन से पहले काफी परेशानी थी। आए दिन बिजली कट लगने से मरीजों, तीमारदारों व अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। वहीं चिकित्सकों को भी काफी दिक्कत हो रही थी। यहां हालात ऐसे थे कि गर्मी में तीमारदार अपने साथ हाथ पंखा रखते थे।
बिजली निगम ने हॉटलाइन कनेक्शन कर दिया है। यह हमारी 13 साल की मेहनत है। अस्पताल को हॉटलाइन से जुड़वाने के लिए कई बार पत्राचार किया गया। अब जाकर यह कार्य हो पाया है। हॉटलाइन से जुड़ने से अस्पताल में बिजली नहीं जाएंगी, साथ ही सालाना चार लाख से अधिक डीजल की खपत भी बचेगी। - अनुज मंगला, चिकित्सा अधीक्षक, उपजिला अस्पताल जगाधरी।