{"_id":"674268906fbca0bdb40e15b4","slug":"stunts-shown-by-students-in-arya-samaj-procession-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-128810-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आर्य समाज की शोभायात्रा में विद्यार्थियों के दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आर्य समाज की शोभायात्रा में विद्यार्थियों के दिखाए करतब
Sun, 24 Nov 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। वैदिक ज्ञान आश्रम अशोक नगर के तत्वावधान और जिले के समस्त आर्य समाज के सहयोग से ऋषि दयानंद सरस्वती के 200वें जन्मोत्सव एवं स्वामी सच्चिदानंद के 83वें जन्मदिवस पर दो दिवसीय आर्य महासम्मेलन शुरू हुआ। इसमें आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने यज्ञ किया। इसके बाद आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने ओम ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक घनश्याम दास मुख्य अतिथि रहे। यात्रा वैदिक आश्रम से चलकर आर्य समाज मॉडल काॅलोनी में संपन्न हुई। इसमें जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी हुआ एवं युवाओं ने व्यायाम प्रदर्शन किया।
घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि ऋषि दयानंद ने समाज में फैली बुराइयों को मिटाने के लिए हर संभव प्रयास किया। उनके द्वारा चलाए गए आंदोलनों ने देश को नई दिशा दी। प्राचीन वैदिक संस्कृति की पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज उनके 200वें जन्म जयंती वर्ष पर पूरा देश उनको याद कर रहा है। स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे ज्यादा युवाओं का देश है। इन युवाओं में नैतिकता, चरित्र,राष्ट्र भक्ति भरना न सिर्फ सामाजिक संगठनों का बल्कि मां-बाप व सरकार के एजेंडे में भी शामिल होना चाहिए। ये देश विश्व गुरु अपने उच्च आदर्शों के कारण ही बना था। वर्तमान भौतिकवादी युग में हमें पुन: हमारे उन्हीं उच्च आदर्शों को अपनाने की जरूरत है, तभी हमारा देश दुनिया के लिए प्रेरणादायक व अनुकरणीय बन सकता है।
युवा सन्यासी स्वामी आदित्यवेश ने कि स्वामी सच्चिदानंद जीवन पर्यन्त स्वामी दयानंद के दिखाए रास्ते पर चलते रहे तथा दूसरों को भी चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गुरुकुल सरसावा, गुरुकुल उगरपुर, आर्य समाज मॉडल टाउन से रविंद्र पाहुजा, यश वर्मा, दीपक, जितेंद्र चंडोक, आर्य समाज गुड़िया से सुधीर आर्य, आर्य राकेश ग्रोवर, आर्य समाज मॉडल काॅलोनी से विनोद भसीन, संजय आर्य, आश्रम से पूनम, ज्योति, सत्यवीर कांबोज, आर्य समाज वर्कशॉप रोड के रामपाल आर्य व बृजेश का सहयोग रहा। एक शाम दयानंद के नाम कार्यक्रम में मंच संचालन नीरज नरूला ने किया। इस मौके पर सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश, वैदिक विरक्त मंडल के संगठन मंत्री स्वामी सौम्यानंद, स्वामी मुक्तिवेश, सुखपाल आर्य भजनोपदेशक, सुशील भाटिया चंडीगढ़, लाजपत राय चौधरी, प्रिया आर्या, करनाल के अतिरिक्त मुख्य संयोजक संजीव नरुला, आर्य समाज के पदाधिकारी यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। कई गुरुकुलों के ब्रह्मचारियों, आर्य कार्यकर्त्ताओं, महिला आर्य समाज की सदस्या यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -

अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में मृतका सोना देवी के पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते हुए परिजन: संवा