{"_id":"6ad67b768b728d8a4208eb82","slug":"students-were-taught-lessons-on-health-safety-and-hygiene-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164861-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को पढ़ाया स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को पढ़ाया स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता का पाठ
Tue, 20 Oct 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी को प्रमाण पत्र देते निगम अधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम और रोटरी क्लब ऑफ क्लासिक के संयुक्त तत्वावधान में सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में किशोरावस्था की समस्याओं, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कांबोज अस्पताल की डॉ. मीनू कांबोज ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, हार्मोनल बदलाव, महिला सुरक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करने और अपने स्वास्थ्य व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।
सेमिनार में विद्यार्थियों को नियमित स्नान करने, साबुन से हाथ धोने, नाखून साफ रखने, स्वच्छ कपड़े पहनने और शौचालय का सही उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और इस्तेमाल किए गए सेनिटरी पैड का सुरक्षित तरीके से निपटान करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार ने विद्यार्थियों को कचरा इधर-उधर न फेंकने, कूड़ेदान का उपयोग करने तथा विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ क्लासिक के अध्यक्ष हरमिंद्र सेठी, निदेशक मीनू ओबेरॉय, सीए कमल भाटिया और रोटेरियन गगन सेठी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें उपहार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा भावना, अंजू शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।