Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were shown the path to make a career after 12th

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को 12वीं के बाद कॅरिअर बनाने की दिखाई राह

Wed, 25 Nov 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students were shown the path to make a career after 12th
कार्यक्रम में उप​स्थित विद्यार्थी व शैक्ष​णिक संस्थानों के प्रतिनि​धि। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 12वीं कक्षा के बाद विद्यार्थी किस क्षेत्र में कॅरिअर बनाएं और किस विश्वविद्यालय व कोर्स का चयन करें, इसे लेकर अक्सर असमंजस की स्थिति रहती है। विद्यार्थियों की इसी उलझन को दूर करने और उन्हें कॅरिअर के बेहतर विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से जगाधरी में यूजीसी कॉन्फ्लुएंस 3.0 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में यमुनानगर के विभिन्न स्कूलों से करीब 250 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। कपिल सर की पाठशाला के संस्थापक प्रो. कपिल बत्रा और बुकमाईट्यूट डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित गोयल की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में 12वीं कक्षा के कॉमर्स, नॉन मेडिकल, मेडिकल और ह्यूमैनिटीज सहित सभी संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और कॅरिअर से जुड़े विकल्पों की जानकारी दी। विभिन्न यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालयों में उपलब्ध विभिन्न कोर्स, दाखिला प्रक्रिया, शैक्षणिक सुविधाओं और भविष्य में रोजगार व कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. कपिल बत्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 12वीं के बाद का समय उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है।
इस दौरान लिया गया फैसला भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को दूसरों की देखा-देखी कोर्स चुनने के बजाय अपनी रुचि, योग्यता और लक्ष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को भी बच्चों के कॅरिअर चयन में उनकी रुचि को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed