{"_id":"61b7a20cd5fb354e8b5bbfc2","slug":"students-took-vow-not-to-take-drugs-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl926526130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने लिया नशा न करने का प्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने लिया नशा न करने का प्रण
विज्ञापन
नशा विरोधी कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दामला स्थित सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक संस्थान में सोमवार को नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। विद्यार्थियों ने जीवन में कभी भी नशा नहीं करने का प्रण लिया।
मुख्य वक्ता स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि किशोरों व युवाओं में नशा स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है। शौक में शुरू किया गया नशा आगे चलकर लत बन जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरत रहती है कि इस आयु में अभिभावक, अध्यापक व अन्य बड़े परिजन बच्चों का ध्यान रखे। उन्हें बंदिशों में न रखे, बल्कि उन्हें अच्छे और खराब में फर्क समझाएं। अधिकांश बच्चों को यह लत अपने आसपास के वातावरण से लगती है।
कुछ लोग जल्दी और ज्यादा धन कमाने की लालसा में समाज को खोखला करते जा रहे हैं। स्कूल, कॉलेज के बाहर ऐसे लोग बच्चों को इसकी लत लगाते हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम देश के भविष्य को इस दलदल में न गिरने दें। वहीं इसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करें।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अनिल बुद्धिराजा ने कहा कि नशा सभी समस्याओं की जड़ है। नशा समाप्त करने से देश की अधिकांश समस्याएं खुद ही समाप्त हो जाएंगी। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। कर्मचंद ने सभी को नशा न करने की शपथ दिलवाई। इस दौरान डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. राजेश कपूर, डॉ. संजय पुरी, रविकांत बेदी, कपिल शर्मा, अमित धीमान सभी स्टॉफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।