फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students took the stage by storm with their performance of the Dashavatar

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दशावतार की प्रस्तुति से मचाई धूम

Wed, 01 Apr 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students took the stage by storm with their performance of the Dashavatar
दशावतार प्रस्तुति में गीता का उपदेश कथा प्रसंग प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : टूंडला के माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में रखे नेजाओं में आग लगने पर उठता धुंआ संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला में वार्षिकोत्सव मनाया गया। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धूम मचा दी। भगवान विष्णु के दशावतार की प्रस्तुति पर सभागार जयघोष और तालियों से गूंज उठा।
विद्यार्थियों ने मिमिक्री, भांगड़ा, हरियाणवी नृत्य, हिमाचली लोक नृत्य, कव्वाली और शानदार कोरियोग्राफी से सभी को मुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण अवतार व गीता उपदेश की प्रस्तुतियों से सभी को दंग कर दिया। सेठ जय प्रकाश मुकंद लाल संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार मुख्यातिथि रहे। वहीं प्रदीप कुमार, अश्वनी कुमार विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने देश के राज्यों की विविधता में एकता का मंच से शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संस्कृति के साथ विद्यार्थियों ने धार्मिक प्रस्तुतियां भी दी। इसमें भगवान विष्णु के दशावतार की कथा का नाटकीय मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने श्रीराम व श्रीकृष्ण अवतार की विभिन्न लीलाओं का मंच से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रस्तुतियां देखकर दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक, खेल व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्राचार्य इंजि. अनिल कुमार ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की इसमें वर्षभर की प्रमुख उपलब्धियों, शैक्षणिक प्रगति, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और विभिन्न गतिविधियों का विवरण दिया।

दशावतार प्रस्तुति में गीता का उपदेश कथा प्रसंग प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद

दशावतार प्रस्तुति में गीता का उपदेश कथा प्रसंग प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : टूंडला के माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में रखे नेजाओं में आग लगने पर उठता धुंआ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed