फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students told the teachings of Sant Shiromani

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने बताईं संत शिरोमणि की शिक्षाएं

Wed, 12 Feb 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Students told the teachings of Sant Shiromani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में मंगलवार को संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शब्दों में गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का व्याख्यान किया।
छात्रा निकुंज ने संत रविदास महाराज के जीवन व उनकी शिक्षाओं का महत्व बताया। आठवीं कक्षा की कशिश ने उनकी शिक्षाप्रद वाणी से सभी का मन मोह लिया। संगीत अध्यापिका कुमारी मीना शर्मा व निशा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गुरु रविदास जी के पदों व दोहों का गायन किया। प्राचार्य सुमित जिंदल ने कहा कि कहा कि गुरु रविदास जी को संत शिरोमणि की उपाधि दी गई है।
विज्ञापन

वे संतों में सबसे महान मानते जाते हैं और समरसता व सद्भाव के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने विचारों व रचनाओं से समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत कर सभी को कल्याण का मार्ग दिखाया। एकता व समन्वय की प्रधानता के उनके संदेश सदैव हमारा मार्गदर्शन करेंगे। विशेष सभा अध्यापिका कल्पना व कुमारी दीक्षा के नेतृत्व में हुई। संचालन आठवीं कक्षा की पल्लवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed