{"_id":"65b6c6698b58876e5f0de244","slug":"students-preparing-for-exams-after-winter-vacation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-113035-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शीतकालीन अवकाश के बाद परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शीतकालीन अवकाश के बाद परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा बोर्ड की दसवीं, 12वीं की परीक्षा में कुछ ही समय बचा है। शीतकालीन अवकाश से लौटने के बाद अध्यापक व विद्यार्थी इसी में जुट गए हैं। स्कूलों में अध्यापक विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करवा रहे हैं। वहीं बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूलों का परिणाम सुधारने के लिए निदेशालय के साथ बोर्ड भी गंभीर है। इसके लिए बोर्ड की ओर से सभी जिला अधिकारियों व स्कूल प्रभारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। ऐसे में अब स्कूलों में विद्यार्थियों को पुराने मॉडल टेस्ट पेपर से तैयारी करवाई जा रही है। ताकि विद्यार्थियाें को बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र स्टाइल के बारे जानकारी मिल सके। यही इतना नहीं विद्यार्थियों की इस तैयारी की निगरानी भी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के स्कूलों में यह करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी की ओर से भी स्कूलों मुखियाओं को परिणाम में सुधार लाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बता दें कि बोर्ड परीक्षा अगले महीने होने की संभावना है। जिसकी डेटशीट और शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत ही कम समय बचा है।
सुधार के लिए पिछले परिणामों की समीक्षा
बोर्ड परीक्षा में कम समय बचा है और अधिकारियों को परिणाम सुधारने की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में अधिकारी रणनीति बनाकर तैयारी कर रहे हैं। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के स्कूलों में निगरानी कर रहे हैं। वे स्कूलों में पहुंच कर निरीक्षण कर रहे हैं और पिछले साल के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। वहीं समीक्षा कर प्रभारियों को परिणाम सुधारने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीईओ स्कूलों में प्रफोर्मा लेकर पहुंचते हैं और इसे भरवाते हैं। प्रफोर्मा में स्कूल संबंधित जानकारी भरनी होती है। शिक्षकों को पुराने मॉडल टेस्ट पेपर से विद्यार्थियों की तैयारी के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों की किए कार्यों का मूल्यांकन करें और उनकी गलतियां पकड़े। इन गलतियों में सुधार के लिए उन्हें बताए।
ब्लॉक के कई स्कूलों का दौरा कर किया गया है। मुखियाओं को बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार लाने को प्रेरित किया जा रहा है। पिछले साल के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। स्कूलों में मॉडल टेस्ट पेपर से विद्यार्थियों की तैयारी करवाई जा रही है। इससे परिणाम में सुधार होगा।
विज्ञापन
-केएस संधावा, खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी।