{"_id":"6918d59fc244c0b68f083e88","slug":"students-mathematical-skills-and-logical-ability-will-be-assessed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-146840-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों के गणितीय कौशल, तार्किक क्षमता का होगा आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों के गणितीय कौशल, तार्किक क्षमता का होगा आकलन
Sun, 16 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। विद्यार्थियों के गणितीय कौशल, तार्किक क्षमता व विषयगत रूचि जानने के लिए अब विशेष आकलन किया जाएगा। यह आकलन विद्यार्थियों की बुनियाद व सुपर-100 परीक्षा से किया जाएगा। इससे आकलन से उनका बौद्धिक व शैक्षणिक विकास होगा। इ इसके लिए जिले के विद्यार्थियों को बुनियाद और सुपर-100 योजना के तहत पंजीकरण किया जाएगा।
जेईई, नीट, एनडीए इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए विभाग की ओर से मिशन बुनियाद व सुपर-100 जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि-शुल्क तैयारी करवाई जाती है। अब इस परीक्षा से विद्यार्थियों की क्षमताओं का आकलन भी किया जाएगा। इससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों का शैक्षिक विकास होगा। इससे उनके कमजोर विषय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मिशन बुनियाद व सुपर-100 में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। निदेशालय ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। मिशन बुनियाद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। वहीं, सुपर-100 के लिए नौ फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। शेड्यूल जारी होने के साथ ही जिला विभाग की ओर से इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत जिले के सभी खंडों में जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसकी शुरुआत साढौरा खंड से शनिवार से कर दी गई है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि बुनियाद और सुपर-100 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है। ताकि वे अपने बच्चों का योजना के लिए पंजीकरण करवाएं।
मिशन बुनियाद का शेड्यूल
मिशन बुनियाद के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इसके तहत 17 दिसंबर को प्रथम चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। पहले चरण की परीक्षा 24 दिसंबर को होगी। पहले चरण की परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। प्रथम चरण पास करने वाले विद्यार्थियों को दूसरे लेवल का एडमिट कार्ड 20 जनवरी को जारी किया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा 30 जनवरी को होगी। दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी को जारी किया जाएगा। दूसरा चरण पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए तीन अप्रैल को ओरिएंटेशन कार्यक्रम करवाया जाएगा। पांच मई को प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। सात मई को काउंसलिंग के साथ दाखिले किए जाएंगे। 15 मई से कक्षाएं लगेंगी।
सुपर-100 का शेड्यूल
सुपर-100 के लिए नौ फरवरी तक पंजीकरण किए जाएंगे। इसके साथ ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। पहले चरण के लिए 11 फरवरी को परीक्षा होगी। 15 मार्च को प्रथम चरण का परिणाम जारी होगा। दो अप्रैल को दूसरे चरण की परीक्षा करवाई जाएगी। 30 अप्रैल को दूसरे चरण का परिणाम जारी किया जाएगा। पांच मई से इसकी कक्षाएं लगेंगी।