फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students got admission in school by applying tilak

नए शैक्षणिक सत्र में हवन कर व तिलक लगाकर विद्यार्थियों को विद्यालय में कराया प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Students got admission in school by applying tilak
यमुनानगर। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर शुक्रवार को जिले के राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान अध्यापकों ने विद्यार्थियों को तिलक लगाया तो कहीं पर लड्डू और हलवा खिलाकर बच्चों का मुंह मीठा किया गया। इसके अलावा स्कूलों में हवन भी किया गया।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट व उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि राजकीय माध्यमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी में बच्चों संग प्रवेश उत्सव मनाया। रामदिया गागट ने अध्यापकों से कहा कि वह नामांकन अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों का राजकीय विद्यालय में प्रवेश कराएं। पिरथी सैनी ने कहा कि अध्यापकों द्वारा अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी स्कूलों में आकर्षित किया जा रहा है जो कि सराहनीय कार्य है। राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि अध्यापक नामांकन अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों के दाखिले के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं राजकीय उच्च विद्यालय काठगढ़ में हवन करके प्रवेश उत्सव व नए सत्र की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ा फार्म में प्रवेश उत्सव पर हवन किया गया। जिसमें सभी बच्चों, बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों, प्राइमरी स्कूल की एसएमसी की प्रधान राजेंद्र कौर व मिडिल स्कूल की एसएससी प्रधान उमा देवी, मिड डे मील प्रधान परमजीत कौर, मुख्य अध्यापक चंद्रमोहन भट्ट, विज्ञान अध्यापक खेमलाल सैनी, एसएस मास्टर प्रवीण कांबोज, सुनील कुमार नोटियाल शास्त्री, प्राइमरी हेड टीचर मनमोहन सिंह, ओम प्रकाश, सरदार दलबीर सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, गुरु रविदास सभा के प्रधान मामचंद व मदन लाल ने आहुति डाली। लोगों में लड्डू व हलवा बांट कर उनका मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फोटो-3
अध्यापक को किया सम्मानित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर-277 में प्रवेश उत्सव समारोह में बीईओ छछरौली मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय के स्टॉफ़ और बच्चों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य साहब सिंह ने बीईओ को सत्र 2021-22 की उपलब्धियां बताई। इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए विद्यालय के प्राध्यापक विजय कुमार, अनिल कुमार शास्त्री, लिपिक शुभम एवं एबीआरसी शालिनी कपूर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल में बड़ी एलईडी पर सभी विद्यार्थियों को माननीय प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। मौके पर गांव के पूर्व सरपंच वीरेंद्र गर्ग व एसएमसी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में करवाया प्रवेश
बाक्स
फोटो 13
बच्चों का दाखिला करवाने के लिए किया प्रेरित
रादौर। गांव नाचरौन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें प्रथम दिन दाखिला प्राप्त करने आए बच्चों व उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सबसे पहले दाखिला प्राप्त करने वाले बच्चों खुशहाल, कौशिक, एवं कनिष्क का मुंह मीठा करवाया गया। स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्कूल में बच्चों का दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल जगपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह पीटीआई, रामचंद्र, राजीव कुमार, संदीप, रणदीप चहल, बबिता, अंजू बठला, दीप्ति चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed