फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students from other states who came to take coaching for 2 time had trouble eating, Smile Foundation sent ration

कोचिंग को आए विद्यार्थियों को स्माइल फाउंडेशन ने राशन पहुंचाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Students from other states who came to take coaching for 2 time had trouble eating, Smile Foundation sent ration
स्माइल फाउंडेशन के सदस्य विद्यार्थियों को राशन देते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर । शहर में अन्य राज्यों से कोचिंग लेने आए विद्यार्थियों को भी दो वक्त के भोजन की दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्माइल फाउंडेशन की टीम द्वारा राशन की व्यवस्था की गई। कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है, लोग अपने घरों में दुबके बैठे हैं, शहर की सड़कें सुनसान हैं। ऐसी हालत में शहर में कोचिंग लेने आए विद्यार्थियों रोहित (पंजाब), विकास (राजस्थान), प्रदीप (दिल्ली), राज, प्रिंस तथा प्रमोद (बिहार) ने बताया कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते वे अपने घरों को नहीं जा पा रहे हैं। वहीं उनकी जेबें भी खाली हो चुकी हैं। जिसकी वजह से वो राशन की व्यवस्था भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले तक एक संस्था उन्हें भोजन देने आ रही थी, लेकिन प्रशासन के गलत रवैये की वजह से संस्थाओं ने भी खाना देना बंद कर दिया हैं। अब उनको दिन में एक समय भी भोजन नहीं मिल पा रहा था। भोजन की बहुत दिक्कत हो गई थी।उन्होंने अपनी यह परेशानी पंजाब में रह रहे मित्र से सांझा की, और किसी तरह से उनको राशन मिला। संस्था के अध्यक्ष संजीव मेहता ने बताया कि उनको पंजाब की एक संस्था ब्लड डोनर्स फगवाड़ा के वॉलंटियर आजाद अली का फोन आया कि आईएफएफसी के कुछ विद्यार्थियों को खाने के लिए दिक्कतें आ रही है। ऐसे में स्माइल फाउंडेशन द्वारा उनके घर तक 15 दिन का राशन पहुचाया गया। संस्था अध्यक्ष संजीव मैहता ने बताया कि संस्था 28 मार्च से कच्चा राशन और  900 लोगों को बना हुआ खाना बनाकर बांट  रही है। संस्था की सोच है कि शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed