{"_id":"6aeb7e9184d767c7120f1e87","slug":"students-enthralled-the-audience-with-rangoli-fashion-show-and-cultural-presentations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165671-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रंगोली, फैशन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्रों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रंगोली, फैशन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्रों ने बांधा समां
विज्ञापन
टिम्ट में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते युवा। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में रंगमंच क्लब की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में शुभोत्सव 2026 का आयोजन हुआ। इस चार दिवसीय उत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, खेल भावना और सांस्कृतिक अभिरुचियों को बढ़ावा देना रहा।
उत्सव के पहले दिन बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अनुपयोगी सामग्री से आकर्षक और उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं। दूसरे दिन रस्साकशी, नींबू-चम्मच दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों को टीम भावना और सहयोग का महत्व बताया गया। बुधवार को आयोजित दीपावली बाजार उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। इसमें विद्यार्थियों ने गेमिंग जोन और कला एवं हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए।
साथ ही टीआईएमटी डेकोरेशन कॉर्नर और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। उत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो आयोजित किया गया। फैशन शो की थीम पारंपरिक परिधान रही, जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को परिधानों से प्रस्तुत किया। समापन समारोह में प्रोफेसर शैली गुप्ता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।