फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students danced to Garba and Dandiya

Yamuna Nagar News: गरबा और डांडिया में झूमे विद्यार्थी

Tue, 20 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Students danced to Garba and Dandiya
कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एसडी प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में सोमवार को डांडिया गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से नवरात्र की छटा बिखेरी। कार्यक्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की गई।
गणेश वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा और संगीत के बीच नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक संगीत के साथ आधुनिक गरबा की धुनों का मेल भी देखने को मिला। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को दर्शाती झांकी के माध्यम से शक्ति उपासना और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

संस्थान निर्देशिका डॉ. शैली गुप्ता ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक हैं। गरबा और डांडिया नृत्य का नवरात्र से विशेष जुड़ाव है। मान्यता है कि गरबा मां दुर्गा को प्रिय है और उनकी आराधना में यह नृत्य किया जाता है। गुजरात और राजस्थान में लोकप्रिय यह नृत्य अब देश के विभिन्न हिस्सों में भी उत्साह से किया जाता है।

कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed