फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students celebrated Diwali by decorating the classroom.

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने कक्षा की सजावट कर मनाई दिवाली

Sat, 18 Oct 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Students celebrated Diwali by decorating the classroom.
प्रतियोगिता के दौरान बनाई रंगोली दिखाती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। एनसीपी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को दीपावली समारोह करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने घर की तरह अपनी कक्षाओं की सजावट की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गई।
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी ने एक दूसरे को दीपोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दीं।प्राचार्य डॉ. सचिन गुप्ता व सचिव धीरज लूथरा अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को इन पांच दिन मनाने जाने पर्व व उनके महत्व के बारे बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, नृत्य, रंगोली, दीया सजावट, मेंहदी, पोस्टर मेकिंग, कक्षा सजावट इत्यादि गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। सचिव धीरज लूथरा ने कहा कि दीपावली केवल त्योहार नहीं, बल्कि यह अच्छाई की जीत और उजाले के प्रसार का प्रतीक है। हमें अपने जीवन में भी ज्ञान और सद्भावना के दीप जलाने चाहिए। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed