फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students are not available for the new course, a total of three admissions were made in the first phase.

Yamuna Nagar News: नए कोर्स के लिए नहीं मिल रहे विद्यार्थी, पहले चरण में हुए कुल तीन दाखिले

Sat, 27 Jun 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Students are not available for the new course, a total of three admissions were made in the first phase.
गांवों में जाकर छात्रों को संस्थान के नए कोर्स में दा​खिला लेने के लिए प्रेरित करता स्टाफ। स्वय
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हथिनी कुंड में शुरू हुए दो नए कोर्स के लिए विद्यार्थी नहीं मिल पा रहे हैं। संस्थान में दाखिले का पहला चरण पूरा हो गया है और इन दो कोर्स में कुल तीन दाखिले हुए हैं। ऐसे में विद्यार्थी न मिलने की सूरत में ये कोर्स बंद किए जा सकते हैं।
जानकारी के अनुसार संस्थान में इस शैक्षणिक सत्र से शुगर टेक्नोलॉजी और एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग के दो नए डिप्लोमा कोर्स शुरू किए गए हैं। दोनों कोर्स में 60-60 सीटें निर्धारित हैं, पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी विद्यार्थियों की रुचि बेहद कम देखने को मिली है। शुगर टेक्नोलॉजी में केवल दो विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग में महज एक विद्यार्थी ने प्रवेश लिया है। इस तरह दोनों नए कोर्स में कुल तीन ही दाखिले हो पाए हैं।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी नए कोर्स को नियमित रूप से संचालित करने के लिए न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिले होना आवश्यक है। यदि निर्धारित संख्या में प्रवेश नहीं होते हैं तो संबंधित कोर्स को बंद करना पड़ सकता है। ऐसे में संस्थान प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। चूंकि इसमें 15-15 विद्यार्थियों का दाखिला होना जरूरी है। यदि आगामी चरणों में भी पर्याप्त संख्या में विद्यार्थी प्रवेश नहीं लेते हैं तो इन दोनों कोर्स को बंद करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में पहले से दाखिला ले चुके विद्यार्थियों को उनकी सहमति के अनुसार दूसरे उपलब्ध कोर्स में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पहले चरण की काउंसिलिंग में सीट आवंटित होने के बावजूद कई विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की। पहली वरीयता सूची में 145 विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्स में सीटें आवंटित की गई थीं, लेकिन उनमें से केवल 88 विद्यार्थियों ने ही संस्थान पहुंचकर दाखिला लिया। शेष विद्यार्थियों ने रिपोर्ट नहीं की, जिससे कई सीटें अभी भी खाली हैं।
संस्थान प्रशासन को उम्मीद है कि आगामी काउंसिलिंग चरणों में अधिक विद्यार्थी दाखिला लेंगे। इसके लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि नए कोर्स में भी निर्धारित संख्या में प्रवेश सुनिश्चित किए जा सकें और विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके।

--------------
अब सरपंचों व पंचायत की ले रहे हैं सहायता
दाखिला समिति के अमित कुमार ने बताया कि दोनों कोर्स रोजगार की दृष्टि से काफी उपयोगी हैं और भविष्य में इन क्षेत्रों में रोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। इसके बावजूद विद्यार्थियों और अभिभावकों में इन नए पाठ्यक्रमों के प्रति पर्याप्त जानकारी का अभाव दिखाई दे रहा है। इसी कारण संस्थान की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत संस्थान के शिक्षक और कर्मचारी आसपास के गांवों और कस्बों में जाकर विद्यार्थियों तथा अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। गांवों के सरपंचों से संपर्क कर जानकारी दी जा रही है। उन्हें तकनीकी शिक्षा के महत्व के साथ नए कोर्स की विशेषताओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जा रही है। संस्थान का प्रयास है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाएं और सीटें भर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed