{"_id":"b9fa51be9de08a3cce082f8c5406e662","slug":"student-ymn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यमुना नहर में डूबा बीबीए का छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यमुना नहर में डूबा बीबीए का छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
दादूपुर हेड पर पिकनिक मनाने आए तीन छात्रों मेें से एक दादुपुर गांव के पास नहर में डूब गया। देर शाम तक युवक की नहर में तलाश जारी रही। मृतक बीटेक का छात्र था। बुड़िया पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी निवासी अभिषेक (19) अपने साथी हार्दिक व हरसिमरन के साथ दादूपुर हेड पर घूमने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि जब कार से घर लौट रहे थे, तो रास्ते में दादूपुर गांव के पास अभिषेक ने पश्चिमी यमुना नहर में नहाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने गांव के नजदीक कार रोक ली। अभिषेक नहर में नहाने चला गया।
जबकि हार्दिक व हरसिमरन नहर किनारे बैठ गए। अभिषेक एक बार तो पश्चिमी यमुना नहर में नहाकर निकल आया। लेकिन वह फिर से नहाने चला गया। जब उसने नहर में डुबकी लगाई, तो वह बाहर नहीं आया।
विज्ञापन
कुछ देर इंतजार करने के बाद हार्दिक व हरसिमरन ने इसकी सूचना उसके परिजनों तथा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजनों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और नहर में डूबे अभिषेक की तलाश शुरू कर दी। अंधेरा होने तक अभिषेक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस के मुताबिक अभिषेक बीबीए का छात्र है, जबकि हरसिमरन व हार्दिक बीटेक कर रहे हैं।