फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Student Meenakshi first in wearing saree and Prachi first in mehndi competition

Yamuna Nagar News: साड़ी पहनने में छात्रा मीनाक्षी व मेहंदी प्रतियोगिता में प्राची प्रथम

Sat, 11 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Student Meenakshi first in wearing saree and Prachi first in mehndi competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। देवधर स्थित कन्या गुरुकुल कॉलेज में करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी व साड़ी पहनने की प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान साड़ी पहनने की प्रतियोगिता में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा प्राची प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तनीषा द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा लुबना को तीसरा स्थान मिला।

वहीं कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. ममला शर्मा ने कहा कि तीज त्योहार और सामाजिक उत्सव हमारी नीरस दिनचर्या में ताजा बयार की तरह आकर हमें जीवंत और ऊर्जावान बनाने का कार्य करते हैं। ये हमारी समृद्ध सनातन सांस्कृतिक परंपरा के परिचायक हैं। करवा चौथ का पर्व सिर्फ महिलाओं से जुड़ा पर्व नहीं है अन्यथा हमारी भव्य सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। कॉलेज की महिला शाखा प्रभारी एवं कार्यक्रम की संयोजिका प्रो पिंकेश ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हथेलियों को मेंहदी के सुंदर डिजाइनों से सजाया। इस अवसर पर डॉ. कविता रावल, प्रो प्रियंका, प्रो भिवानी, प्रो नेहा और नीलम आदि उपस्थिति रही
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed