फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strong sunlight increases trouble, drizzle expected tomorrow

Yamuna Nagar News: तेज धूप से बढ़ी परेशानी, कल बूंदाबांदी के आसार

Sat, 14 Mar 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight increases trouble, drizzle expected tomorrow
जगाधरी। जिले में इन दिनों सुबह-सुबह जहां हल्की ठंड रहती है, वहीं कुछ देर बाद गर्मी सताने लगती है। शुक्रवार को भी जिले का मौसम ऐसा ही रहा। इस दौरान सुबह व शाम मौसम में ठंडक बनी रही, जबकि दिन में तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। माैसम के इस बदलाव से अस्पतालों में जुखाम,खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान कम रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को यह 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। भले ही तामपान में कमी रही, लेकिन तेज धूप का कारण दोपहर में गर्मी रही। दिन ढलने के साथ मौसम में बदलाव दिखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हवा ठंडी हो गई और रात गहराने के साथ ही ठंडक भी बढ़ गई। मौसम का ऐसा मिजाज लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ रहा है। सामान्य रोग चिकित्सक डॉ. सौरभ गर्ग ने कहा कि इस मौसम में बच्चों व बुजुर्गों के खान-पान पर ध्यान देना चाहिए।

अभी शीतल पेय व खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। सोमवार को भी तापमान ऐसा ही रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed