फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   strike-roadways-ymn

राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, चरमराएंगी जनसेवाएं

Wed, 02 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Wed, 02 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। इसके चलते बुधवार (आज) को बिजली-पानी व रोडवेज जैसी जन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


हड़ताल की तैयारी को लेकर मंगलवार को भी कर्मचारी संगठनों ने रणनीति अख्तियार की और अलग-अलग स्थानों पर सरकार विरोधी रोष-प्रदर्शन किए गए। उधर, जिला प्रशासन की ओर से भी हड़ताल को लेकर जिले में धारा-144 लगाने के साथ पुलिस व विभागीय अधिकारियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन


बता दें कि यमुनानगर रोडवेज डिपो में 165 बसें है। इनमें से 145 ऑन रूट हैं। रोजाना यमुनानगर डिपो की बसों से हजारों यात्री सफर करते हैं और इससे रोडवेज को करीब 15 लाख रुपये की आमदन होती है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान रोडवेज यूनियन की चक्का जाम रखने की रणनीति के कारण रोडवेज को लाखों के नुकसान के साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्का जाम से यात्रियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ज्यादा से ज्यादा प्राइवेट बसों को चलाने की योजना बनाए हुए है। प्राइवेट बसों की कमी के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए हड़ताल के दौरान रेल या फिर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है।


रोडवेज के साथ ही बिजली और पानी सप्लाई से जुड़े विभागीय कर्मियों के भी हड़ताल पर होने से इन दोनों सुविधाओं के भी प्रभावित होने का अंदेशा है। इसके चलते भी लोगों के सामने दिक्कत पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed