{"_id":"6467e41244f78f466d0fc019","slug":"strike-of-thermal-employees-continues-memorandum-submitted-to-jjp-district-president-yamuna-nagar-news-c-18-1-126682-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: थर्मल कर्मचारियों का धरना जारी, जेजेपी जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: थर्मल कर्मचारियों का धरना जारी, जेजेपी जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अुनबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ थर्मल पदाधिकारियों ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नाम दर्ज कराने की मांग को लेकर जेजेपी जिलाध्यक्ष गुरविंद्र तेजली को ज्ञापन सौंपा। गुरविंद्र तेजली द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया, वह जल्द ही इस समस्या बारे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को अवगत करवाएंगे। जिलाध्यक्ष ने संघ व थर्मल पदाधिकारियों के साथ काफी देर तक बैठ कर चर्चा की।
ज्ञापन के माध्यम से संघ के जिला सचिव राज ठाकुर, प्रदेश प्रेस सचिव जसविंद्र ने बताया कि खेदड़ व यमुनानगर थर्मल कर्मचारी पिछले कई दिन से धरने पर बैठे है। एसीएस पावर व थर्मल मैनेजमैंट से उनकी कई बार वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान निकल कर सामने नहीं आया। वीरवार को हुई वार्ता में केवल चार-पांच डिविजनों को कौशल में नाम दर्ज कराने की बात आई है। जबकि इस हिसाब से हजारों की संख्या में कर्मचारी इस कौशल से वंचित रह जाएगा। अब पानीपत थर्मल पदाधिकारियों ने भी धरने की पूरी तैयारी कर ली है। वह भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नाम दर्ज करवाने को लेकर धरने पर बैठ जाएंगें। तीनों प्लांटों के 2500 से अधिक कर्मचारी यह कदम उठाने के लिए मजबूर हो गए हैं।
शुक्रवार को थर्मल धरना स्थल पर प्रदेशाध्यक्ष नरेश बालू पहुंचे, जिन्होंने कर्मचारियों के हौसला बढ़ाते हुए वीरवार को एसीएस पावर के साथ हुई बातचीत बारे बताया। बेशक उनका कुछ रास्ता खुल गया है, मैनेजमैंट ने उनकी कुछ समस्या का समाधान करने का प्रयास किया है, लेकिन वह इसको मानने वाले नहीं है। जब तक एक-एक कर्मचारी का नाम कौशल से नहीं जोड़ा जाता, तब तक कर्मचारी धरना स्थल पर ही बैठे रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि थर्मल कर्मचारियों को थर्मल मैनेजमेंट ने आपस में बांटने का कार्य किया है। अधिकारियों की मनमानी के चलते हरियाणा सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष अश्विनी कश्यप, प्रधान अविनाश सैनी, सचिव संजय बाली, गौरव, मनोज, धर्मवीर, मनीश, रोहताश, संजीव मौजूद थे।