{"_id":"666100f6e80c2083e50318ca","slug":"street-light-repair-contract-ended-system-deteriorated-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-120004-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका खत्म, बिगड़ी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका खत्म, बिगड़ी व्यवस्था
विज्ञापन
रादौर। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका 31 मई को समाप्त हो चुका है। इसके बाद से रादौर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बिगड़ रही है, वहीं ठेकेदार ने बिना टेंडर के काम करने से इंकार कर दिया है। यानी नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने पर ही स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त हो सकेगी।
मामले को लेकर रादौर के लोगों ने रादौर एसडीएम से मिलने का निर्णय लिया। क्षेत्र निवासी अजय, बलदेव, राजकुमार, सोनू, राकेश ने बताया कि नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट ठेकेदार के माध्यम से दुरुस्त की जाती हैं, लेकिन 31 मई को ठेका खत्म होने के बाद रादौर में कोई भी कर्मचारी स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए उपलब्ध नहीं है।
ऐसे में रादौर में बहुत से मोहल्ले व कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वीआईपी कॉलोनी निवासी पूर्व पंच धर्मबीर ने बताया कि कॉलोनी में दो टावर लाइट बंद हैं। इसकी शिकायत की गई थी, पर समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रेमी बाबा कॉलोनी निवासी अनिल कुमार, रविंद्र कश्यप, मोनू ने बताया कि उनकी गली की स्ट्रीट लाइट काफी दिन से बंद है। इसकी शिकायत की, पर समाधान नहीं हुआ। उन्हें पता चला है कि स्ट्रीट लाइट का ठेका खत्म हो गया है और लाइट ठीक करने के लिए उनके पास कर्मचारी नहीं है।
इस बारे में नगर पालिका के जेई मंदीप सिहाग ने बताया कि स्ट्रीट लाइट का ठेका खत्म होने के बाद वीरवार को टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दस दिन तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। तब तक स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए अधिकारियों से अनुमति ली जा रही है।