फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strategy for presentation at conference

Yamuna Nagar News: सम्मेलन में बनाई प्रदर्शन की रणनीति

Wed, 05 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Strategy for presentation at conference
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू, एसकेएस) साढौरा का मंगलवार को त्रिवार्षिक प्रतिनिधि इकाई सम्मेलन हुआ। इस दौरान बुधवार को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
राज्य महासचिव शरबती ने कहा कि की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नाम डीसी को 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मांगें व समस्याएं सरकार तक पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में भी मिड-डे मील कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई। इसके विपरीत बजट में कटौती की गई है। इसके अलावा स्कूलों में काम करने वाले अध्यापकों व कर्मचारियों को पूरे 12 माह का वेतन मिलता है, परंतु मिड डे मील कार्यकर्ताओं को दस माह का ही वेतन दिया जाता है। किसी भी प्रकार का रिटायरमेंट लाभ मिड डे मील कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार मिड डे मील कार्यकर्ताओं को पक्का करे और जब तक पक्का नहीं किया जाता, तब तक न्यूनतम वेतन 26000 रुपये लागू करे। वेतन 10 के बजाय 12 माह दें। रिटायरमेंट की उम्र 65 साल हो और पांच लाख रुपये रिटायरमेंट लाभ मिले। वर्दी भत्ता 2000 रुपये वार्षिक तय हो। हटाई गई मिड डे मील कार्यकर्ताओं को काम पर लिया जाए। मिड डे मील कार्यकर्ताओं से बेगार लेना बंद किया जाए।

सरोज इकाई प्रधान, सुमन बनीं सचिव
राज्य महासचिव शरबती ने सभी पदों पर सर्वसम्मति से 2025-2028 के लिए इकाई कार्यकारिणी का चयन किया। मौके पर ही नई कार्यकारिणी को गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन में तीन साल के लिए सरोज इकाई प्रधान, सुमन सचिव, मीना कोषाध्यक्ष व नमो, नैना व शैलेंद्र कार्यकारिणी का सदस्य चुने गए। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान नीलम भट्टी ने की। मौके पर नीलम, जोगिंद्र, ममता, सत्य, कर्मवती, इमराना, अनीता, सुमन, संजू, सुनीता, जैरनेलो, लीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed