{"_id":"6a19f0ae36e0725ecf066d6a","slug":"storm-uproots-110-trees-power-supply-disrupted-as-21-poles-snap-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156895-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आंधी से 110 पेड़ उखड़े, 21 खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति हुई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आंधी से 110 पेड़ उखड़े, 21 खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति हुई बाधित
Sat, 30 May 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 30 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
जटहेड़ी गांव के मोड़ पर टूटा बिजली का तार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में वीरवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रात करीब 11 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और करीब एक घंटे तक तेज बारिश के साथ आंधी चलती रही। वहीं जगाधरी इलाके में ओले भी गिरे। आंधी से जिलेभर में करीब 110 पेड़ और 21 बिजली के खंभे टूट गए। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे रातभर बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बिजली निगम के अनुसार आंधी और बारिश के कारण निगम को भारी नुकसान हुआ है। रातभर से शुक्रवार दोपहर तक निगम के पास कुल 1919 शिकायतें पहुंचीं। इनमें अधिकांश शिकायतें बिजली गुल रहने और तार टूटने से संबंधित थीं। 12 फीडरों पर आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रही। 28 फीडरों पर चार घंटे से ज्यादा आपूर्ति बाधित रही। जगाधरी शहर के ओमेक्स सिटी, गुलाब नगर, झंडा चौक, सब अर्बन एरिया, यमुनानगर रोड फीडर, कल्याण नगर, कोर्ट रोड, तेजली, बाकरपुर और दड़वा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहे। इन इलाकों में पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए, जिससे सप्लाई बहाल करने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सेक्टर-17 में ट्रांसफार्मर में धमाका होने से भी रात में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। व्यासपुर क्षेत्र में रात को गुल हुई बिजली शुक्रवार दोपहर तक भी बहाल नहीं हो सकी। पूरी रात बिजली बंद रहने से लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी और उमस के बीच लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं सुबह के समय बिजली न होने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया। कई इलाकों में मोटरें नहीं चल पाने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। हालांकि तेज बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली। व्यासपुर क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से रातभर मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
बिजली निगम के कर्मचारी रातभर टूटे तारों और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। मई माह में यह तीसरी बार है जब तेज आंधी के कारण बिजली निगम को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आंधी के चलते कई लोगों का सामान भी उड़कर इधर-उधर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम बदलने की संभावना जताई है। बिजली निगम के एसई मनिंद्र सिंह का कहना है कि अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कुछ स्थानों पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
पेड़ गिरने से बाधित रहा साढौरा-कपालमोचन मार्ग
व्यासपुर। क्षेत्र में वीरवार देर रात आंधी के दौरान कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। शुक्रवार देर शाम तक भी कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी। जगाधरी-व्यासपुर मार्ग पर कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा। शाहपुर रोड पर पेड़ गिरने से आवाजाही बाधित हो गई और वाहन चालकों को खेतों के रास्ते होकर गुजरना पड़ा। वहीं तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़े पॉपुलर के पेड़ जड़ से उखड़ गए, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। कपालमोचन, मोहड़ी, मछरौली, भवानीपुर और नगली क्षेत्र में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मोहड़ी गांव के पास भारी पेड़ सड़क पर गिरने से कपालमोचन-साढौरा मार्ग पर यातायात बाधित रहा। संवाद
पेड़ गिरने से पांच गोवंशों की मौत
प्रतापनगर। लाक्कड़ गांव में रह रहे ग्वालियों के वीरवार रात आई आंधी सरकारी पेड़ों के गिरने से पांच गौ वंश मर गए। लाक्कड़ गांव के प्रदीप ने बताया कि गांव के खेतों में उनका डेरा बना हुआ है। तड़के करीब पांच बजे ग्वालियों के गोवंशों पर पेड़ गिर गए और वो सभी मदद के लिए हमारे पास आए। सभी ने मिलकर पेड़ों के नीचे दबे गोवंश को पेड़ों की टहनियां काटकर बाहर निकाला जिनमें से पांच मर गए। कांसली के रहने वाले जमशेद, इंतजार, मुस्तकीम ने बताया कि वह पशु चराने के काम करते है और कई दिनों से लाक्कड़ में रह रहे थे। संवाद
बिजली गिरने से घर के उपकरण जले
रादौर। शहर में वीरवार देर रात आंधीन के दौरान बिजली गिरने से एक घर में रखे हजारों रुपये के बिजली उपकरण नष्ट हो गए। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए। शहर की डाकखाना गली निवासी अनिकेत कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे वह परिवार के साथ घर में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके के साथ िजली उनके घर में गिर गई। धमाके से परिवार के लोग घबरा गए और किसी तरह घर से बाहर निकले। घर में लगा इन्वर्टर, एसी, दो पंखे, बिजली के बोर्ड, बल्ब और अन्य उपकरण जल गए। संवाद