फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stopped the woman riding Activa by putting a bike, tried to molest and rape

बाइक अड़ाकर एक्टिवा सवार महिला को रोका, छेड़खानी और दुष्कर्म का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Stopped the woman riding Activa by putting a bike, tried to molest and rape
जगाधरी। जय सिटी के नजदीक दो व्यक्तियों ने एक्टिवा सवार महिला के आगे बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने महिला को नीचे गिराकर उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे वह एक्टिवा पर दूध लेने के लिए गुलाबनगर जा रही थी। जब वह जय सिटी के पास पहुंची तो पटरी मोहल्ला निवासी कन्हैया ने अपने एक दोस्त के साथ उसकी एक्टिवा के आगे बाइक अड़ा दी। जिससे वह नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी गर्दन पर मुक्का मारा। आरोपी के दोस्त ने भी उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी कन्हैया ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से अपनी बाइक पर फरार हो गए। उसने फोन कर घटना के बारे में अपने पति को बताया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी कन्हैया को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई पूनम रानी का कहना है कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed